Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : 27 फरवरी को कईमा में छठा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक सह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटीजंस फाउंडेशन 27 फरवरी को गुड़ाबांदा प्रखंड के कईमा गांव में छठा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा. स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, दन्त रोग, सामान्य मेडिसिन, सामान्य सर्जरी, नेत्र रोग और अन्य विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सीय सलाह देंगे. डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी जायेंगी. नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद पाये जाने पर उनका जमशेदपुर के प्रमुख नेत्रालयों में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. गुरुवार को कईमा सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का इलाज करवाने में लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-miscreants-robbed-a-woman-of-gold-chain-and-ring-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और अंगूठी लूटी
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुमंत श्यामल, मंडल उपाध्यक्ष रतन लाल राउत, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष भूषण महतो, युवा नेता बिल्टु प्रधान, प्रशांत बेरा, गुरुचरन मांडी, बालाराम बारिक, अश्विनी घोष, चंदन करण, अजय माइती, स्वपन सिंह, सिद्धेश्वर कालिंदी, पर्नब पात्र, देवदत्त बेरा, सांटु बेरा, देबाशीष महाकुड़, परशुराम बारिक, चित्तरंजन बारिक, शिबू नामता, सरोज कुईला, स्वपन माइति, राजू नामता, बासुदेव मुंडा, गौरांग बारिक, अखिलेश साव, सुभाष नायक, गुरुचरण मुंडा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही