Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : बेड़ापाल में माझी परगना महाल का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी पंचायत के बेड़ापाल में रविवार को माझी परगाना माहाल का एकदिवसीय सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि देश परगाना बैजु मुर्मू ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संथाल समाज की पंरपरा और सामाजिक मान्यताओं को बचाकर रखते हुए समाज को संगठित रहने की जरुरत है. उपस्थित विधायकों को झारखंड सरकार के सभी स्कूलों में संथाली लिपी ओलचिकी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर आयोजक कमेटी के मेंबर माझी साहेब राम सोरेन, दशरथी हांसदा, टुम्पु सोरेन, माझी बालिराम हेम्ब्रम, सिताराम सोरेन, डॉ जतीन्द्रनाथ बेसरा, बुद्धेश्वर बास्के, साकिला हेम्ब्रम और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत पारंपरिक जो रिवाज से किया गया. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-one-youth-killed-two-injured-in-a-collision-between-two-bikes-on-the-main-road-of-kalapathar-village/">घाटशिला

: कालापाथर गांव के मुख्य सड़क पर दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही