Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : लोग पूछ रहे सवाल गुड़ाबांदा में कहां है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र?

 
Gurabanda : प्रखंड वार प्रस्तावित दिव्यांगता शिविर को लेकर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत जिला उपायुक्त कार्यालय (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में गुड़ाबांदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 20 जनवरी को दिव्यांगता शिविर आयोजित करने की बात लिखी है. गुड़ाबांदा पंचायत के पूर्व मुखिया हंबाई बास्के ने सोशल मीडिया में इससे सम्बंधित पोस्ट किया है. इसके बाद से ही प्रखंड क्षेत्र के लोग पूर्व मुखिया से सवाल पूछने लगे हैं कि गुड़ाबांदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कहां है? कृपया बताएं.
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-person-died-after-falling-from-a-culvert-near-warnipal/">बहरागोड़ा

: वार्नीपाल के पास पुलिया से गिर कर एक व्यक्ति की मौत

जिला स्तर के पदाधिकारी हैं मौन

जानकारी हो कि गुड़ाबांदा प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. प्रखंड के सिंहपुरा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन उसका अपना भवन नहीं है. यह केंद्र प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में संचालित होता है. आश्चर्य की बात है कि जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि गुड़ाबांदा प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. इस मसले पर पूर्व मुखिया हंबाई बास्के ने कहा कि जिला में पोस्टर बनाते वक्त मिस प्रिंट हो गया है. इसमें सुधार करने के लिए अनुरोध किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही