Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा पुलिस ने यौन शोषण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सुशील सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के युवती द्वारा गुड़ाबांदा थाना में बुधवार को आसनबनी टोला तिरिलडिह के सुशील सोरेन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. गुरुवार को थाना प्रभारी प्रिणन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-speeding-car-crashed-into-the-boundary-wall/">किरीबुरू
: तेज रफ्तार कार चहारदीवारी से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त
[wpse_comments_template]

Leave a Comment