Gurabanda (Sanat Kr. Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की भालकी पंचायत अंतर्गत रमाटांडी कादवानी नाला पर 84 लाख की लागत से पुलिया निर्माण किया जाएगा. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से पुलिया का निर्माण किया जाएगा. शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी ने बताया कि पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है. पुलिया बन जाने से बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी. मौके पर ग्राम प्रधान सोंगा बोदरा, वार्ड मेम्बर मधु बोदरा, बारियाड़ हांसदा, मधु कर्मकार, विश्व नाथ मुर्मू, राजा बोदरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-emphasis-on-strengthening-the-organization-in-the-meeting-of-bjp-sadar-mandal/">चाईबासा
: भाजपा सदर मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : जिला परिषद अध्यक्ष ने पुलिया का किया शिलान्यास
Leave a Comment