Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : सिंहपुरा की गलियों में घूम रहा है रामलाल हाथी

Gurabanda: ( sanat kr pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की सिंहपुरा पंचायत के सिंहपुरा गांव में रामलाल नामक विशाल दतैल हाथी चाकुलिया से पहुंच गया है और यहां की गलियों में घूम रहा है. ग्रामीण इसके पीछे पीछे घूम रहे हैं. रविवार को यह हाथी मुख्य सड़क से गुजरा. हाथी ने आम और कटहल के फलों को पेड़ से तोड़कर खाया. इसे भी पढ़ें :बेहतर">https://lagatar.in/study-is-not-needed-for-coaching-for-better-results-dr-hc-verma/">बेहतर

परिणाम के लिए कोचिंग की नहीं अध्ययन की जरूरत : डॉक्टर एचसी वर्मा

ग्रामीण भयभीत

जानकारी के मुताबिक हाथी तोड़फोड़ नहीं मचाता है. हाथी पिछले पैर से लंगड़ा कर चलता है. उक्त हाथी को चाकुलिया के जमुआ के आसपास कुछ दिन पूर्व देखा गया था. ग्रामीणों को आशंका थी कि इसके पिछले पैर में कोई नुकीली वस्तु गड़ गयी है. परंतु प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी ने इस संबंध में कहा कि इस हाथी की उम्र अधिक हो गई है. इसलिए वह लंगड़ा कर चलता है. फिलहाल यह हाथी सिंहपुरा में पहुंच गया है. हाथी के कारण ग्रामीण भयभीत हैं. सुबह में सड़कों पर घूमते हुए यह हाथी पास के जंगल में चला गया. इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-violent-clash-between-two-groups-in-akola/">महाराष्ट्र

: अकोला में दो गुटों में हिंसक झड़प, उपद्रवियों ने जमकर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की, धारा 144 लागू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही