Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : बीहड़ गांव राजाबासा में बिजली बहाल करने में जुटे एसडीओ

 
Gudabanda : प्रखड क्षेत्र की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में पहाड़ों पर बसे बीहड़ गांव राजाबासा में बिजली बहाल करने को लेकर धालभूमगढ़ के बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार घोष ने कवायद शुरू कर दी है. बीहड़ रास्तों से होकर वे शनिवार को गांव पहुंचे और देर शाम को लौटे. उन्होंने बताया कि इस गांव में शीघ्र ही बिजली पुन: बहाल कर दी जाएगी. चार खंभों और केबल को बदलने की जरूरत है. ज्ञात हो कि इस गांव में 10 परिवार निवास करते हैं.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-block-assistant-teachers-association-was-formed/">सरायकेला

: प्रखंड सहायक शिक्षक संघ का किया गया गठन

चार खंभे गिर जाने के कारण बिजली व्यवस्था चौपट हो गई

इस गांव में बिजली बहाल हुई थी. परंतु 4 खंभों के गिर जाने और केबल खराब हो जाने के कारण बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी. दुर्गम इलाके में स्थित इस गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए बाध्य थे. बिजली विभाग के एसडीओ विजय कुमार घोष ने इस गांव में बिजली बहाल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है. एसडीओ के साथ गांव का दौरा करने में सीएसआर मंटू रंजन, लाइन मेन राजेश महतो, मंटू रंजन महतो, ग्रामीण अंबा मांडी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही