Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति ने योजनाओं का किया निरीक्षण

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड में बुधवार को राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की टीम ने संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम ने भालकी और अंगारपाड़ा पंचायत में मनरेगा व अन्य योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. भालकी में मासांग टुडू के जमीन पर आम बागवानी, मिर्जा मोहन टुडू के जमीन पर 30/30 डोभा निर्माण, मुख्य सड़क से गोविंद टुडू के घर तक पक्का नाला निर्माण की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-balmuchu-reached-cgpcs-patron-pappus-house-consoled/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी के संरक्षक पप्पु के घर पहुंचे रघुवर-बलमुचू,  ढांढस बंधाया
गालु टुडू लेगेया हेंब्रम के पीएम आवास निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया गया. अंगारपाड़ा पंचायत के नेकड़ाडुंगरी में रामचंद्र सोरेन और जावना हांसदा के जमीन 60/60 डोभा की नापी की गई. इस दौरान प्रभारी बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, जेई सोमनाथ चौधरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही