Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : शिक्षक संघ ने की निजी मोबाईल से हाजिरी बनाने पर रोक लगाने की मांग

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के गुड़ाबांदा प्रखंड इकाई ने बुधवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि पिछले कई वर्षों से प्रखंड के कई विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया टैब पूर्णत: खराब हो चुका है. जिसकी सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा विभाग को दिए जाने के बावजूद विद्यालयों को टैब एवं अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं करायी गई है. बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाता है. जिसके कारण शिक्षक निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक हाजिरी तथा अन्य विभागीय कार्य करने के लिए बाध्य हो रहे है. नियमानुसार सरकारी कार्य संपादन के लिए शिक्षकों को निजी मोबाईल का प्रयोग करने के लिए बाध्य करना गैर कानूनी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-week-long-nss-special-camp-started-at-abm-college/">जमशेदपुर

: एबीएम कॉलेज में एनएसएस का सप्ताहव्यापी स्पेशल कैंप आरंभ

टैब व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

इसके साथ ही कई विद्यालयों में चार-पांच या अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं वहां केवल एक टैब उपलब्ध कराया गया है. जिससे विद्यालय आने और निर्धारित समय में बायोमेट्रिक हाजिरी करने कि आपाधापी रहती है. इससे हाजिरी बनाने में कुछ देर भी होती है. उपरोक्त कारणों से शिक्षकों में काफी आक्रोश है. ज्ञापन में कहा गया है कि शीघ्र सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु टैब तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए अन्यथा बाध्य होकर निजी मोबाईल से हाजिरी एवं अन्य विभागीय कार्य का बहिष्कार किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर इसके विरोध में न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी. ज्ञापन सौंपने वालो में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर बेरा, जिला कोर कमिटी सदस्य नव कुमार गिरि, ,प्रखंड कमिटी के शिशुपाल कुमार, राकेश घोष, गुरुचरण मुंडा, सरोज कुमार, कमलेश खेस, अनिल चौधरी आदि शिक्षक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही