Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड अन्तर्गत सिंहपुरा पंचायत भवन के पास सोमवार को पंचायत के मुखिया कन्हाई लाल माहली ने आदिम जनजाति के 26 सबर परिवार के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. उक्त मच्छरदानी कल्याण विभाग द्वारा दी गई है. मुखिया कन्हाई लाल माहली ने कहा कि उक्त मच्छरदानी कल्याण विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय के तहत सबर जनजाति के लोगों के बीच वितरण करने के लिए मिली है. इस अवसर पर रोजगार सेवक मधुसूदन महतो, ग्रामीण सुकरा सबर,आलो सबर, मंगली सबर, श्रीमती सबर, आपरी सबर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : सबरों के बीच मुखिया ने मच्छरदानी का किया वितरण
Last Updated: Oct 10, 2022 12:00 AM (IST)