Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : विधायक ने स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत अंतर्गत कोईमा मध्य विद्यालय परिसर में अतिरिक्त छह कमरों का निर्माण किया जायेगा. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से 55 लाख की लागत से इन कमरों का निर्माण होगा. बुधवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक समीर कुमार महंती ने निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. विधायक ने इस मौके पर कहा कि कमरों का निर्माण हो जाने से इस विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी. बता दें कि इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 1849 में की गयी थी. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी, बहरागोड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्र, सांसद प्रतिनिधि बबरु वाहन घोष, भाजपा जिला मंत्री गौरचंद्र पात्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात. रंजीत कुमार सीट, बिल्टू प्रधान, द्विजेन प्रधान, मनसा राम बारिक, श्यामपद पैड़ा, गुरुचरण मुंडा, सुशांत घोष, माधु सिंह, प्रवीर पात्र आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-and-tiruldih-police-made-people-aware-of-witchcraft/">चांडिल

: चौका व तिरुलडीह पुलिस ने लोगों को किया डायन कुप्रथा के प्रति जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही