Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : धान की फसल को रौंद रहे जंगली हाथी, त्राहिमाम कर रहे हैं क्षेत्र के अन्नदाता

 
Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड में जंगली हाथियों का दिन रात उपद्रव बदस्तूर जारी है. जंगली हाथियों का झुंड धान की फसल को रौंद रहा है और अन्नदाता त्राहिमाम कर रहे हैं. जंगली हाथी धान की फसल को अपना निवाला बना रहे हैं. ताजा घटना सिंहपुरा गांव के नामोशोल टोला की है जहां बुधवार रात अनिल महतो के खेत में खड़ी धान की फसलों को हाथियों ने रौंदकर और खाकर बर्बाद कर दिया. इस घटना के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-celebrated-karva-chauth-with-gaiety-the-married-people-broke-the-fast-after-seeing-the-moon/">जमशेदपुर

: हर्षोल्लास के साथ मना करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा व्रत

वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में नाकाम

किसान अनिल महतो ने कहा कि दूसरों से कर्ज लेकर खेती की थी. धान की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया अब कर्ज कैसे चुकाएंगे. ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का दल दिन में भी उपद्रव मचा रहा है और धान की फसल को रौंद रहा है. क्षेत्र में हालत ऐसी है कि हाथियों के भय से ग्रामीण शाम होने के बाद अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में नाकाम रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही