Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने समझी मतदान की प्रक्रिया

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में इलेक्ट्राल क्लब के तहत विद्यालय के नवम एवं दशम वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान कर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में मतदान के प्रक्रिया और उसके महत्व को जाना. मतदान के लिए डमी इवीएम वोटिंग मशीन का प्रयोग किया गया. मतदान करते हुए सभी विद्यार्थी काफी खुश नजर आये. मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारी जगदीश चन्द्र माहली, प्रथम मतदान पदाधिकारी कालिकिंकर भुईया, द्वितीय मतदान पदाधिकारी कमलेश खेस तृतीय मतलब पदाधिकारी ननीगोपाल प्रधान, सेक्टर पदाधिकारी पीयूष कुमार धाउड़िया, चुनाव पर्यवेक्षक कृष्ण हांसदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, संतोष कुमार देहुरी, नागराज मुर्मू आदि उपस्थित थे.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-19-at-20.01.20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-training-camp-of-jmm-workers-in-patmada-many-accepted-the-membership-of-the-party/">जमशेदपुर

: पटमदा में झामुमो के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कईयो ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही