Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : वज्रपात से घायल चरवाहे को ग्रामीणों ने गोबर से ढंका, स्थिति बिगड़ी तो पहुंचाया अस्पताल

 
Gudabandha : गुड़ाबांदा प्रखंड की गुड़ाबांदा पंचायत स्थित हड़ियान गांव में मंगलवार की शाम हुए वज्रपात में चार मवेशियों की मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय चरवाहा मुर्मू बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना तब हुई जब राम मुर्मू मवेशियों को गांव के पास स्थित जंगल के पास चरा रहा था. सूचना पाकर ग्रामीण पहुंचे और राम मुर्मू को उठाकर घर लाया. ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने के पहले गोबर के ढेर में ढंक दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-partys-social-justice-conference-on-11th-sudesh-mahto-will-attend/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय सम्मेलन 11 को, सुदेश महतो होंगे शामिल
होश आने के बाद राम मुर्मू हो धालभूमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया. ग्रामीणों के मुताबिक शाम को राम मुर्मू मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान बारिश शुरू हुई और आसमान में बिजली कड़कने लगी. तभी अचानक वज्रपात हुआ और 4 मवेशियों की मौत हो गई और राम मुर्मू वज्रपात की चपेट में आकर बेहोश हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही