Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : मुचरीशोल में जंगली हाथी ने एक घर को तोड़ा

 
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में एक विशालकाय दंतैल जंगली हाथी का उत्पात जारी है. बुधवार को हाथी ने मुचरीशोल की वृद्धा विधवा रमनी देवी के मिट्टी के घर को तोड़ दिया. इसके बाद हाथी ने घर में रखे अनाज को खा लिया और अलमारी को भी तोड़ दिया. इससे पहले सिंहपुरा में तीन घरों को इस हाथी ने तोड़ दिया था. घर तोड़ने के बाद हाथी मुख्य सड़क से होते हुए अस्ती बाजार पहुंच गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Gudabanda-Hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : इंडिगो">https://lagatar.in/second-big-boeing-777-aircraft-included-in-indigos-fleet/">इंडिगो

के बेड़े में दूसरा बड़ा बोइंग 777 विमान शामिल, मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर भरेगी उड़ान
हाथी के आने से यहां अफरा-तफरी मच गई. मुख्य सड़क पर एक पेड़ की छांव में घंटों खड़ा रहा. इसके कारण साप्ताहिक हाट में अफरा तफरी मची हुई है. दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया है. वन विभाग की टीम प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर के साथ हाथी के पीछे चल रही है. युवा हाथी के पीछे चल रहे हैं और हाथी के साथ अपने मोबाइल में सेल्फी ले रहे हैं. अस्ती में ग्रामीणों ने इस हाथी को खाने के लिए केला और चावल दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही