Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : कासियाबेड़ा में जंगली हाथियों ने की तोड़फोड़, ग्रामीण दहशत में

 
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के गुड़ाबांदा पंचायत के कासियाबेड़ा गांव में शनिवार देर रात्रि करीब तीन बजे 13 जंगली हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया. गांव में हाथियों के प्रवेश करते ही भगदड़ मच गई. हाथियों ने सुपाई मुर्मू की किराना दुकान का गेट तोड़ दिया. दुकान में रखे चावल, गेहूं, धान और चूड़ा को खा गए और बर्बाद कर दिया. इससे दुकानदार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है. हाथियों ने रघुनाथ हांसदा और करण हांसदा के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों का भगाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे. [caption id="attachment_347083" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Gudabanda-Kirana-Dukan-Hathi-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> हाथियों द्वारा तोड़ी गई दुकान.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-kshatriya-sangh-took-out-indignation-procession-after-kanhaiyas-killers-were-not-caught-in-72-hours/">आदित्यपुर

: 72 घंटे में कन्हैया के हत्यारे नहीं पकड़े जाने पर झारखंड क्षत्रिय संघ ने निकाला आक्रोश जुलूस
इसके बाद ग्रामीण गांव के एक ट्रैक्टर को स्टार्ट कर हाथियों को भगाने में जुटे. किसी तरह हाथियों को भगाने में ग्रामीण सफल रहे. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सुबह में वन विभाग की टीम पहुंची. इसी गांव के निवासी पूर्व मुखिया हंबाई बास्के ने बताया कि 13 जंगली हाथियों का एक दल उत्पात मचा रहा है. हाथियों के डर से ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर उपद्रव मचाने लगते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही