Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : ज्वालकाटा बीओआई से हुई 20 हजार की गलत निकासी, बीडीओ के पहल पर वापस हुई राशि

 
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड स्थित ज्वालकाटा बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बैंक कर्मियों की लापरवाही के कारण एक महिला के खाता से गलत तरीके से उसी नाम की एक दूसरी महिला ने 20 हजार रूपयों की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. महिला द्वारा शिकायत करने के बाद शुक्रवार को बीडीओ स्मिता नागेसिया व थाना प्रभारी ने बैंक आकर मामले की जानकारी ली. इसके बाद बीडीओ की पहल पर जिस महिला के बैंक खाता से रुपए की निकासी हुई थी उनको रुपयों वापस कराया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-durga-puja-committee-celebrated-vijaya-milan-in-sahara-garden-city-honored-the-sanitation-workers/">आदित्यपुर

: सहारा गार्डन सिटी में दुर्गा पूजा कमेटी ने मनाया विजया मिलन, सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

बीडीओ ने वापस दिलाई गीतारानी के पैसे

जानकारी के मुताबिक अर्जुनबेड़ा की गीता रानी महतो पति नारायण महतो के खाता से फर्जी निकासी हुई थी. तेतुलडंगा की गीता रानी महतो पति कुमेद महतो ने पैसा निकासी की थी. लेकिन अर्जुनबेड़ा की गीतारानी महतो को निकासी की जानकारी नहीं मिली. पैसे के निकासी की जब जानकारी मिली उसके बाद इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी से की गई उसके बाद मामले का निष्पादन किया गया. बीडीओ स्मिता नागेसिया ने बताया कि रुपए वापस करा दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-awareness-chariot-of-dalsa-reached-rural-areas-under-nyay-aapke-dwar-program/">जमशेदपुर

: न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा डालसा का जागरूकता रथ

बैंक का नया भवन बनकर तैयार है पर नहीं हो रही है बैंक शिफ्ट

उन्होंने कहा कि अब हर मंगलवार को बैंक के ग्राहकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए के लिए बैंक परिसर में जनता दरबार लगाया जाएगा. इधर, बैंक ग्राहक का कहना हैं बैंक का भवन काफी छोटा है. प्रखंड में एक ही बैंक है. इसके कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. एक काम करने के लिए तीन चार दिन आना पड़ता है. पासबुक भी अपडेट नहीं किया जाता है. इसलिए अकाउंट की सही जानकारी नहीं मिल पाती है. प्रखंड कार्यालय के पास बैंक के लिए नया भवन तैयार है. परंतु अभी तक इस बैंक को वहां शिफ्ट नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही