Search

 
 
 

Gudabanda : दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में वर्षों पुरानी मांग पूरी, पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

 
  • विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद बिद्युत बरण महतो रहे उपस्थित
Gudabanda(Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजुड़ी में स्वर्णरेखा नदी पर 16.11 करोड़ रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा किया जाएगा. विधायक समीर कुमार मोहंती की अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है. गुरुवार को सांसद बिद्युत बरण महतो और विधायक समीर कुमार मोहंती ने बालिजुड़ी स्वर्णरेखा नदी घाट पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-most-of-the-ncp-candidates-will-be-youth-pawan/">Jamshedpur

: एनसीपी के अधिकतर उम्मीदवार होंगे युवा – पवन
पुल का शिलान्यास संपन्न होने पर बालिजुड़ी के ग्रामीण काफी खुश नजर आये. विदित हो कि बालिजुड़ी से बहरागोड़ा प्रखंड जाने के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. ग्रामीण इस घाट पर पुल निर्माण के लिए वर्षों से आंदोलनरत थे. ग्रामीणों ने कहा माता के आशीर्वाद से वर्षों बाद पुल को स्वीकृति मिली है. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया गया. मौके पर जिप सदस्य शिवनाथ मांडी, प्रमुख शुभोजीत मुंडा, उप प्रमुख रतनलाल राउत, मुखिया कारिया हेंब्रम, पंसस सिनगो हांसदा, ग्राम प्रधान गणेश देहुरी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, साकिला हेंब्रम, बेलोवती मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलक गंतात, गौर चंद्र पात्र, द्विजेन प्रधान, ग्रामीण दिपेंदु घोष, कमलेश पात्र, एकादशी घोष, मिंटू घोष, प्रबोध नायक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Patamada">https://lagatar.in/patamada-uncontrolled-bike-collides-with-culvert-in-bangurda-driver-dies/">Patamada

: बांगुड़दा में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत

मुढ़ाकाटी पंचायत में सड़क का शिलान्यास

इसके उपरांत विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुढ़ाकाटी पंचायत के आरईओ रोड से कुमड़ाशोल तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि ग्रामीणों की सभी पुरानी मांगों को एक-एक पूरा कर रहे हैं. विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पुल और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-bilal-of-west-bengal-arrested-for-extortion/">Chandil

: रंगादारी मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल का बिलाल गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही