Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई आवेदन हुए प्राप्त

 
Gurabandha : गुड़ाबांदा प्रखंड की बालीजुड़ी पंचायत मंडप में बुधवार को "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में सभी विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. जनता को योजनाओं की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए. इस दौरान मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी कान्हु राम नाग, सहयोगी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर और प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेसिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-under-your-scheme-your-government-program-camp-was-organized-in-kamalpur-villagers-gathered/">पटमदा

: आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत कमलपुर में लगा शिविर, उमड़े ग्रामीण
इन अ​धिकारियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. इस दौरान वृद्धा पेंशन योजना के चार, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना के 59, वन अधिकार के तीन, वैक्सीनेशन के 20, मनरेगा योजना के एक, मनरेगा जॉब कार्ड के सात, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के पांच और केसीसी के लिए छह आवेदन प्राप्त हुए. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया करिया हेंब्रम समेत पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही