Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : पंचिंग कराने के बाद अनाज नहीं देने पर भड़के कार्डधारी

Advertisement
Advertisement
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के रेरुआ स्थित जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा सितंबर माह का अनाज नहीं देने का विरोध कार्डधारियों ने किया. कार्डधारियों ने बताया कि राशन दुकानदार पीतांबर सोरेन ने सितंबर माह का पंचिंग कराने के बावजूद अनाज वितरित नहीं किया. गुरुवार को केवल अक्टूबर का राशन वितरित करने की बात राशन दुकानदार ने कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-burmamines-51-units-of-blood-collected/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त संग्रह
इससे आक्रोशित कार्डधारियों ने एक माह का राशन लेने से इंकार कर दिया. राशन दुकानदार द्वारा सितंबर का अनाज नहीं मिलने की बात कार्डधारियों को बताई गयी. कार्डधारियों ने कहा कि अनाज उपलब्ध नहीं है तो पंचिंग क्यों कराया गया. इसकी सूचना प्रभारी एमओ को फोन पर दी गई और पूरा अनाज दिलाने की मांग एमओ से की गई. मौके पर सिमाल हांसदा, रमेश हांसदा, साबुआ मुर्मू, मनोज पातर, हाबला धीवर, सलमा मांडी आदि कार्डधारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही