Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : फुटबॉल टूर्नामेंट में दादा फुटबॉल टीम बनी विजेता

Advertisement
Advertisement
Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के मुढ़ाकाटी पंचायत अंतर्गत अर्जुनबेड़ा सबर टोला में जय गराम सबर स्पोर्ट्स क्लब अर्जुनबेड़ा द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया. बुधवार को टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. विधायक ने फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत फुटबॉल में किक मारकर निर्णायक खेल का शुभारंभ किया. विजेता दादा फुटबॉल टीम और उपविजेता दारिसाई ब्लॉक स्टार टीम को भेड़ और ट्रॉफी देकर विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया. मौके पर झामुमो नेता सह बहरागोड़ा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, दसमत सोरेन, हाड़ी राम सोरेन, बंकिम सोरेन, मिथुन कर, लोकनाथ मोहंती, आयोजन कमेटी के गणेश महतो, लालटू महतो, संजय महतो, पुराण हांसदा, लखी सबर, शंभू सबर, हरीश चंद्र सबर, बापी महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-accused-of-fatal-attack-with-spade-arrested/">तांतनगर

: कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही