Search

गुड़ाबांदा : 55 बोरा गेहूं सड़ने के कगार पर, प्रभारी सीओ ने डीएसओ को लिखा पत्र

Dumaria (Sanat Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की बीडीओ सह प्रभारी सीओ स्मिता नगेशिया ने बालिया सोरेन द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में डीएसओ को पत्र लिखकर बालिया सोरेन के भुडरुबनी स्थित गैराज में तीन माह से सील कर रखे गये 55 बोरा गेहूं को खाली कराने का अनुरोध किया है. विदित हो कि तीन माह पूर्व मां काली महिला समूह मुढ़ाकांटी का 55 बोरा गेंहू परिभाष कालिंदी द्वारा राशन दुकान से दूर भुडरुबनी में एक गैराज रख दिया गया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-near-manohar-colony-on-the-nh-bank/">घाटशिला

: मनोहर कॉलोनी के समीप एनएच किनारे अधेड़ का मिला शव
कार्डधारियों को राशन के कालाबाजारी की आशंका थी. कार्डधारियों ने इसकी सूचना बीडीओ को दी थी. आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी ने उक्त 55 बोरा गेंहू को उसी गैराज में सील कर दिया था. इस मामले गुड़ाबांदा के प्रभारी बीएसओ ने गेंहू को नजदीकी राशन दुकानदार देवाशीष उपाध्याय की दुकान पर शिफ्ट कराने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp