Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : घर के ऊपर गिरा पेड़, छप्पर टूटा, पंसस ने दिया मदद का भरोसा

 
Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अंतर्गत चाकशोल डुंगरीगोड़ा टोला में बुधवार की सुबह को बरगद का पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से विधवा पार्वती माहली के मकान का छप्पर टूट गया. घर में सो रही महिला इस घटना में बाल-बाल बची. मकान भी आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-flagged-off-vande-bharat-express-said-railways-had-been-made-an-arena-of-politics/">पीएम

मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, कहा, रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था…
इसकी सूचना मिलते ही सिंहपुरा पंचायत की पंसस पुष्पा महतो मौके पर पंहुचीं. उन्होंने पीड़ित महिला को सरकारी मुआवजा और सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों के मुताबिक पेड़ काफी पुराना हो गया था, बुधवार सुबह को अचानक टूटकर मकान के उपर गिर गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही