Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के नाबालिग युवती को शादी के नियत से अपहरण करने के आरोपी भागवत मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओड़िशा के बारिपादा थाना क्षेत्र के शंखाभांगा टोला सारुझरना निवासी आरोपी को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामबनी बस स्टैंड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. आरोपी नाबालिग युवती को लेकर ओड़िशा भागने की फिराक में था. गुड़ाबांदा थाना में नाबालिग युवती के परिजनों के बयान पर कांड संख्या 14/23, दिनांक 7 मई को धारा 366ए, 363 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में गुड़ाबांंदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दिन बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. नाबालिग युवती को भी बरामद कर लिया गया है. युवती की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-inaugurated-the-power-sub-station-in-hathiadih/">आदित्यपुर

: हथियाडीह में विद्युत शक्ति उप केन्द्र का मंत्री चम्पई सोरेन ने किया उद्घाटन

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही