Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : एलबी क्लासेज का वार्षिक समारोह आयोजित, मुखिया ने छात्रों को किया सम्मानित

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के बालिजूड़ी में गुरुवार को एलबी क्लासेज का वार्षिक समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर दसवीं और बारहवीं के छात्रों को विदाई दी गई. साथ ही विगत वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए फागुराम माहली, 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सागर मोहन हेंब्रम और 80 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण करने वाले मधुसूदन हांसदा को मुखिया कारिया हेंब्रम के हाथों सम्मानित किया गया. साथ ही इंटरमीडिएट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विवेक धीवर, पायल घोष को भी पुरस्कृत किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Gudabanda-LB-Classes-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-samar-biswas-founder-of-hata-ramgarh-ashram-passes-away-condolence-meeting-organized-in-ashram/">जमशेदपुर

: हाता रामगढ़ आश्रम के संस्थापक समर विश्वास का निधन, आश्रम में शोक सभा का हुआ आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

नवोदय विद्यालय में चयनित यमुना हेंब्रम को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई. इन सभी छात्रों को एलबी क्लासेज द्वारा मार्गदर्शन दिया गया था. विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुखिया कारिया हेंब्रम ने इस मौके पर कहा कि एलबी क्लासेज के द्वारा क्षेत्र के कमजोर तबके को छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है. जिससे आनेवाले समय में इस क्षेत्र के बच्चे अच्छा मुकाम को प्राप्त करेंगे. इस मौके पर एलबी क्लासेज के संस्थापक सह समाजसेवी ओम प्रणव मर्दिना, उप मुखिया स्वपन पाल, शिक्षिका सरिता मर्दिना, अनन्या कुमारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही