Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी परवेज आलम का भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात के नेतृत्व में शनिवार को भाजपाइयों ने बुके देकर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया. भाजपा जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र ने थाना प्रभारी से कहा कि लोगों के साथ मिलकर काम करें. हम सभी आपका पूरा सहयोग करेंगे. थाना प्रभारी ने आपसी सहयोग से कार्य करने का आश्वासन दिया. साथ ही निवर्तमान थाना प्रभारी प्रिणन कुमार को भी भाजपाइयों द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र, मंडल अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, सुनील कुमार पैड़ा, दीपक कुमार पात्र आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-phd-department-is-taking-care-in-dealing-with-drinking-water-problem/">मनोहरपुर
: पेयजल समस्या से निपटने में पीएचडी विभाग बरत रही है कोताही [wpse_comments_template]
: पेयजल समस्या से निपटने में पीएचडी विभाग बरत रही है कोताही [wpse_comments_template]
Leave a Comment