Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हाथी प्रभावितों को राहत सामग्री प्रदान की

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा की प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया मंगलवार को सिंहपुरा मदनकोचा टोला में हाथी द्वारा तोड़े गए घरों के सदस्यों से मिलीं. बीडीओ ने हाथी प्रभावित झुनु सबर और रोबीन सबर को तिरपाल और सुखा राशन प्रदान किया. बीडीओ ने बताया कि वन विभाग से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास कर रही हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sadan-kumar-thakur-became-the-deputy-head-of-arya-pratinidhi-sabha-kolhan-division/">जमशेदपुर

: आर्य प्रतिनिधि सभा कोल्हान प्रमंडल के उप प्रधान बने सदन कुमार ठाकुर

घर में रखे राशन को चट कर गए थे

विदित हो कि बीते रविवार को एक जंगली हाथी ने देर रात को मदनकोचा में झुनु सबर और और रोबीन सबर के घरों को तोड़ दिया था. घर में रखे राशन को भी हाथी ने चट कर दिया था. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि सोमवार को आई आंधी में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. उन्हें भी जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-visits-storm-affected-area-assures-all-possible-help/">चाकुलिया

: विधायक ने आंधी प्रभावित इलाके का किया दौरा, हर संभव मदद का आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही