Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : ज्वालकाटा में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

Gudabanda : कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तहत देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सोमवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के मिलन बिथी प्लस टू हाई स्कूल ज्वालकाटा परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेसिया ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बनें. रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है. इंसान के जान बचाए जा सकते हैं.
[caption id="attachment_534883" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Gudabanda-Blood-Donation-Camp-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मानित किए जाने के बाद प्रमाण-पत्र दिखाते रक्तदाता.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-consumers-will-get-relief-in-this-summer-electricity-department-engaged-in-special-preparation/">जमशेदपुर

: इस गर्मी में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, विशेष तैयारी में जुटा विद्युत् विभाग

क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है कुड़मी संस्कृति विकास समिति

कुड़मी संस्कृति विकास समिति ने गुड़ाबांदा जैसे क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय कार्य किया है. इससे रक्तदान के प्रति जागरूकता भी फैल रही है और लोग उत्साहपूर्वक रक्तदान कर रहे हैं. रक्तदान करने वालों को समिति ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, भूषण चन्द्र महतो, सुखमय महतो, रविन्द्र नाथ महतो, श्रीनिवास महतो, लव महतो, मदन महतो, अमित महतो आदि उपस्थित थे. रक्तदान के प्रति युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं भी उत्साहित हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही