Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : स्वर्णरेखा नदी से बालू का अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मुहिम तेज

Gurabanda: ( Sanat kr pani) : गुड़ाबांदा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों से बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन शुक्रवार की रात घाट तक जाने वाले रास्तों को जेसीबी से कटवाने में जुटा है. स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित केंदुआपाल, रेडुआ, बालीजुड़ी के पास ट्रैक्टरों द्वारा बालू की अवैध ढुलाई की सूचना पर प्रभारी सीओ स्मिता नगेशिया और थाना प्रभारी प्रिणन कुमार ने पुलिस बल के साथ रात को संयुक्त रुप से छापेमारी की. पदाधिकारियों को नदी घाटों पर कोई वाहन बालू ढुलाई करते हुए नहीं मिला. केवल पहियों के निशान ही मिले. इसे भी पढ़ें : असंगठित">https://lagatar.in/will-fight-for-the-rights-of-unorganized-laborers-honestly-suraj-kumar-singh/">असंगठित

मजदूरों के हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ेंगे : सूरज कुमार सिंह 

पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

इसके बाद प्रभारी सीओ और थाना प्रभारी द्वारा उक्त घाटों की ओर जाने के लिए बनाए गए कच्चे रास्तों को जेसीबी मशीन लगाकर कटवाया गया. जिससे ट्रेक्टर और अन्य वाहन नदी नहीं जा पायेंगे. विगत कई दिनों से गुड़ाबांंदा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्वर्णरेखा नदी घाट पर लगातार छापेमारी कर प्रशासन ने अवैध बालू खनन पर रोक लगा दिया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sakchi-a-woman-was-pushed-and-snatched-her-neck-chain-her-hand-was-broken/">जमशेदपुर

: साकची में महिला को धक्का मारकर छीन ली गले की चेन, हाथ टूटा

रात में होता है बालू उत्खनन

विदित हो कि इस थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों से रेत माफिया रात में बालू का खेल खेलते हैं. रात में ही बालू का उत्खनन किया जाता है और विभिन्न वाहनों पर लोड कर अन्यत्र ले जाया जाता है. प्रशासन रेत माफियाओं के रात में होने वाले बालू के खेल को रोकने के लिए नदी घाटों तक जाने वाले रास्तों को कटवाने में जुटा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही