Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया जाएगा : बीडीओ

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय सभागार मे मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ स्मिता नगेसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 29 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़ा मे ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता लाने की बात कही. उन्होंने कहा कि गांवों को एक, दो, तीन और पांच सितारा घोषित करते हुए ओडीएफ प्लस गांव बनाना है, यही स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thermal-screening-of-passengers-is-being-done-in-two-shifts-at-tatanagar-station/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पर दो शिफ्ट में हो रही है यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-agreement-reached-in-laborers-death-management-agreed-to-pay-13-50-lakh-compensation/">आदित्यपुर

: मजदूर की मौत मामले में हुआ समझौता, 13.50 लाख मुआवजा देने पर प्रबंधन ने जताई सहमति
बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस मुहिम में अपनी व्यापक सहभागिता दिखाते हुए अपने गांव पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें. विकास योजनाओं का बेहतर तरीके से कियान्वयन करने वाले मुखियागण को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जायेगा. मौके पर प्रमुख शुभोजित मुंडा, उप प्रमुख रतन लाल राउत, पंचायतों के मुखिया, जल सहिया, जेई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही