Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : पिंडराशोल के ग्रेट झारखंड इंग्लिश मीडियम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड की अंगारपाड़ा पंचायत के पिड्राबांद स्थित ग्रेट झारखंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अंग वस्त्र देकर विधायक को सम्मानित किया गया. विधायक ने सभी छात्र और छात्राओं को कॉपी व कलम प्रदान कर हौंसला बढ़ाया.

इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-maheshpur-nutandih-road-dilapidated-difficult-to-walk/">बहरागोड़ा

: महेशपुर-नूतनडीह सड़क जर्जर, पैदल चलना भी मुश्किल

काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित 

विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड प्रमुख बबलू मुंडा, बीडीओ स्मिता नागेसिया, जिला परिषद सदस्य शिव नाथ मांडी,बालीजुड़ी के मुखिया कड़िया मुंडा, अगारपाड़ा के मुखिया प्रतिनिधि तड़ो किस्कू, बीस सूत्री सदस्य साखिला हेंब्रम, प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, बिनोद बागल, देवदत्त गिरी, मनोज जेना, संजीत पातर, मेघराय हेंब्रम, रिंकू प्रधान, साहेवराम सोरेन, ठाकुर दास सोरेन, श्याम पद टुडू, पद्य लोचन बेरा आदि उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही