Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : जंगल से भटक कर आए हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांदा के तिरीलडीह गांव में बुधवार को एक नर हिरण जंगल से भटक कर आ गया. कुत्तों का झुंड हिरण का शिकार करने का प्रयास कर रहा था. तिरीलडीह के ग्रामीणों ने हिरण की जान बचाई. इसके बाद हिरण ने ग्राम प्रधान सुपाई सोरेन के घर में घुसकर छुपने का प्रयास किया. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस के माध्यम से वन विभाग को दी. वन विभाग के वनरक्षी महेश्वर दास, भीम सोरेन, रघुनाथ हेम्ब्रम, अभिलाष महतो मौके पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-youths-body-found-in-potka-murdered-and-thrown/">जमशेदपुर

: पोटका में मिला जुगसलाई के युवक का शव, हत्या कर शव को फेंका
हिरण को मुसाबनी रेंज कार्यालय लाकर वेटनरी डॉक्टर से प्राथमिक चिकित्सा कराई गई. इसके बाद वन कर्मी हिरण को लेकर टाटा रवाना हो गए. हिरण को टाटा जुलॉजिकल पार्क में रखा जायेगा. वनकर्मियों के मुताबिक ओडिशा के सिमलीपाल रिजर्व फॉरेस्ट से हिरण के भटक कर आने की संभावना है. कम उम्र का नर हिरण है. झुंड में लड़ाई के दौरान रास्ता भटक गया है. वन विभाग पूरी सावधानी के साथ हिरण को अपने साथ ले गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही