Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत अंतर्गत चाकशोल गांव टोला डूंगरीगोड़ा में अनिल कुमार महतो के घर सामने स्थित सोलर जल मीनार का सोलर पैनल उड़ कर जमीन में गिर गया है. पैनल का दुसरा हिस्सा लटका हुआ है. इसके कारण जल मीनार से पानी नहीं निकल रहा है. 15 दिन बीत जाने के बावजूद अबतक इस जल मीनार की सोलर पैनल को नहीं लगाया गया है. जल मीनार के खराब होने से 20 परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से इस जल मीनार को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-repair-work-of-old-gym-of-tata-college-started/">चाईबासा
: टाटा कॉलेज के पुराने जिम का मरम्मत कार्य शुरू [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : आंधी से टूटे जल मीनार में सोलर पैनल लगाने की मांग
Leave a Comment