Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : झुनू सबर को जिला पार्षद ने की मदद

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा के जिला पार्षद शिवनाथ मांडी ने सोमवार को सिंहपुरा मदनकोचा निवासी झुनु सबर को 25 किलो चावल और एक तिरपाल प्रदान किया. रविवार की रात को एक जंगली हाथी ने झुनु सबर के घर को तोड़ दिया था. साथ ही घर रखा सारा अनाज भी खा लिया था. जिला पार्षद शिवनाथ मांडी ने बताया कि सिंहपुरा के मदन महतो और मदनकोचा के रबन सबर को भी मंगलवार सुबह को तिरपाल और अनाज प्रदान करेंगे. विदित हो कि एक जंगली हाथी लगातार दो दिनों से सिंहपुरा के आसपास में घुम रहा है और लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज खा रहा है. जिला पार्षद ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है. वन विभाग के प्रभारी वनपाल सुनाराम सबर और वनरक्षी अभिलाष महतो ने सिंहपुरा जाकर हाथी भगाने के लिए पटाखे दिए.

इसे भी पढ़ेंलातेहार">https://lagatar.in/deer-killed-by-collision-with-unknown-vehicle/">लातेहार

: अज्ञात वाहन के धक्के से हिरण की मौत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही