Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : चुआशोल में गहराया पेयजल संकट, परेशानी में ग्रामीण

 
Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की मुढ़ाकाटी पंचायत अंतर्गत चुआशोल में पेयजल संकट गहरा गया है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. गांव में कम क्षमता वाली जल मीनार से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है. जल मीनार में कुछ देर ही पानी चढ़ता है. उसके बाद बंद हो जाता है. इसके कारण इस गांव के 25 परिवार भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : 21">https://lagatar.in/eid-ul-fitr-moon-sighting-expected-on-21st/">21

अप्रैल को ईद-उल-फित्र का चांद नजर आने की उम्मीद
ग्रामीणों ने बताया कि थोड़े से पानी में पूरे गांव को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है. साथ ही जल मीनार का एंगल भी टेढ़ा हो गया है. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीण झुनु दास, लक्ष्मी मुंडा, मंजू दास, सोमवारी मुंडा, विष्णु दास, भोला दास, प्रेम मुंडा, रंजीत मुंडा, अजय मुंडा, राजु मुंडा आदि ने पेयजल संकट के समाधान के लिए मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही