Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : हाथी ने सिंहपुरा में मचाया उपद्रव, तीन घरों को तोड़ा

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा में रविवार की देर रात विशालकाय दंतैल जंगली हाथी ने भारी उपद्रव मचाया और कई घरों में तोड़फोड़ की. घर में रखा अनाज भी खा लिया. हाथी ने तीन घरों को तोड़ दिया. परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. इसे">https://lagatar.in/dumariya-villagers-seized-rice-loaded-pickup-van-on-the-apprehension-of-black-marketing/">इसे

भी पढ़ें : डुमरिया : कालाबाजारी की आशंका पर चावल लोड पिकअप वैन को ग्रामीणों ने किया जब्त

झोपड़ी तोड़ दी

[caption id="attachment_637513" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hathi-ghar-tora-2-300x198.jpg"

alt="" width="300" height="198" /> टूटी झोपड़ी.[/caption]

 

विदित हो कि रविवार की सुबह को भी हाथी गांव में घुस आया था. कटहल और केला खाने के बाद जंगल की ओर चला गया था. रात को इसी हाथी ने गांव में घुसकर घरों में तोड़फोड़ की. हाथी ने सिंहपुरा गांव के शंकर महतो का घर तोड़कर 2 क्विंटल चावल, 50 किलोग्राम महुआ बीज (कोचड़ा) खा गया. सिंहपुरा के मदनकोचा टोला में रबन सबर की झोपड़ी को तोड़ दिया और 20 किलोग्राम चावल चट कर गया. मदनकोचा टोला के ही झुनु सबर के पक्के मकान को तोड़कर लगभग 50 किलोग्राम चावल को खा लिया. हाथी के आने से ग्रामीण दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें :फिर">https://lagatar.in/manohar-lal-khattar-again-embroiled-in-controversies/">फिर

विवादों में घिरे मनोहर लाल खट्टर, फरियादी को आप कार्यकर्ता बताकर उठाकर पीटने और बाहर फेंकने की बात की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही