Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : रोड सेफ्टी बैरियर चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा-पिताजुड़ी मुख्य सड़क पर लगे रोड सेफ्टी मेटल बैरियर चोरी के मामले में गुड़ाबांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. इन आरोपियों में दो आरोपी धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के और तीन बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotaract-club-of-dbms-college-of-education-honored-doctors/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरेक्ट क्लब ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

6 सेफ्टी मेटल बीम क्रैश बेरियर व दो बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीर महतो और कंचन महतो ग्राम चतरो कोकपाड़ा, धालभूमगढ़ थाना के रहने वाले हैं जबकि डोमा कर्मकार, चुनु बास्के और राज कुमार हांसदा ग्राम मुढ़ाकाटी बहरागोड़ा के निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों को बीती रात भाखर कैनल ब्रिज के पास से पकड़ा गया. आरोपियों की निशानदेही पर 6 पीस मैटल बीम क्रैश बैरियर बरामद किया गया है. साथ ही घटनास्थल से एक पल्सर और एक हॉर्नेट बाइक के साथ औजार भी जब्त किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही