Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा पंचायत के सिंहपुरा गांव निवासी राजेश कर्मकार की माता का आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया. रविवार को घाटशिला विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सिंहपुरा पंहुचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्राद्धकर्म के लिए पूर्व विधायक ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया. भविष्य में भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया. मौके पर जिला मंत्री गौर चन्द्र पात्र, मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, द्विजेन प्रधान, सतीश कुमार पंडा, अशोक कुमार महतो, विकाश कर्मकार, तुषार महतो, राजेश कर्मकार, जगदीश कर्मकार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-under-the-leadership-of-vhps-dharma-prasar-co-head-kanhaiya-prasad-dozens-took-membership-of-the-ajsu-party/">जमशेदपुर
: विहिप के धर्म प्रसार सह प्रमुख कन्हैया प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों ने ली आजसू पार्टी की सदस्यता [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग
Leave a Comment