Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : सुझाव यात्रा के पांचवें पड़ाव में मुढ़ाकाटी पंहुचे पूर्व विधायक

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : सुझाव यात्रा के पांचवें पड़ाव में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शुक्रवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के मुढ़ाकाटी पंचायत अंतर्गत कुमड़ाशोल, पहाड़पुर, आसनबनी, अर्जुनबेड़ा, तेतुलडांगा, बाहुटिया, मुढ़ाकाटी आदि गांव में ग्रामीणों संग बैठक की. बैठक में वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की और लोगों से पूछा कि पिछले साढ़े तीन सालो के वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर उनकी क्या राय है और व्यवस्था मे सुधार के लिए उनका सुझाव मांगा. साथ ही पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके कार्यकाल के दौरान की गई 14 से अधिक योजनाओं को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि मुढ़ाकाटी पंचायत के लोगों की सहूलियत के लिए लावपाड़ा गांव में सामुदायिक चबूतरा निर्माण, अर्जुनबेड़ा रघुनाथ महतो के घर के सामने पीसीसी सड़क, ग्राम अर्जुन बड़ा टोला पहाड़गोड़ा राधेश्याम महतो के घर के सामने पीसीसी सड़क निर्माण समेत कई कार्य किया गया है. उन्होंने वर्तमान विधायक द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में सवाल करते हुए कहा की ग्रामीण बताएं पिछले साढ़े तीन सालों में इस पंचायत में कितने काम हुए, जबकी वे सत्ताधारी दल के विधायक हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-senior-mens-tennis-tournament-from-june-5-players-from-eight-states-will-participate/">जमशेदपुर

: नेशनल सीनियर मेंस टेनिस टूर्नामेंट 5 जून से, आठ राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग

जरूरतमंदों को दिए कई सामान

कुमड़ाशोल गांव में ग्रामीणों से बात करने के दौरान ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका के खिलाफ शिकायत की कुणाल षाड़ंगी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बातचीत कर कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा का मूर्ति की मांग रखी, कुणाल षाडंगी ने कहा कि गांव में जल्द ही मूर्ति स्थापित किया जाएगा. पंचायत पेयजल की समस्या देखते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ग्रामीणों को परेशानी को समझते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पेयजल एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत की. जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया. दौरे के दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बाहुटिया के सागेडीह टोला के दृष्टिहीन दिव्यांग विजय सोरेन को बल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के तरफ से स्मार्ट स्टिक भी प्रदान किया. वहीं, र्व विधायक पहाड़पुर गांव पहुंचे जहां स्वर्गीय दशानन महतो के शोकाकुल परिवार से भी मिले तथा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की. मुढ़ाकाटी गांव के मनमथो बेहरा को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से व्हीलचेयर भी प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-electricity-supply-will-remain-interrupted-for-4-hours-in-gajia-and-saldih-feeders-on-saturday/">आदित्यपुर

: शनिवार को गजिया व सालडीह फीडर में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

यह रहे मौजूद

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य चंपई मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कालिंदी, सागिर हुसैन, दीपक बारीक, भगवान कालिंदी, झंटू घोष, अश्वनी सिंह, सहदेव कालिंदी, गोलोक बिहारी नायक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही