Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ स्मिता नगेशिया की पहल पर पहली बार इस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया गया. डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य शिविर में लगभग सौ मरीजों की जांच की गई. बच्चों का वैक्सिनेशन भी किया गया. 15 ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया. इस मौके पर बीडीओ स्मिता नगेशिया, डॉ. प्रकाश राम, बनमाकड़ी पंचायत के मुखिया मनमथो देहुरी, वन एवं पर्यावरण समिति की अध्यक्ष सह सिंहपुरा पंचायत की पंसस पुष्पा महतो और बनमाकड़ी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-injured-in-a-direct-collision-between-two-bikes-undergoing-treatment-at-the-community-health-center/">चाकुलिया
: दो बाइक की सीधी टक्कर में दो जख्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]
Leave a Comment