Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : चेन्नई में मजदूर की मौत, विधायक के प्रयास से शव लाया गया घर

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत नाइकानशोल के मजदूर नंदुराम हेंब्रम का शव गुरुवार को गांव पंहुचा. विधायक समीर कुमार मोहंती के त्वरित प्रयास से शव को सड़क मार्ग द्वारा गांव लाया गया. विधायक ने गांव पंहुचकर शव के अंतिम दर्शन किए. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और झारखंड सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को दिए जाने वाले मुआवजे को जल्द दिलाने का भरोसा दिया. बता दें कि मृतक नंदुराम हेंब्रम चेन्नई के आरके स्टील कंपनी में मजदूरी करता था. मौके विधायक प्रतिनिधि सह बहरागोड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, गुड़ाबांदा झामुमो प्रखंड सचिव बुकाई सोरेन, श्यामपद टुडू, साकिला हेंब्रम, मेघराय हेंब्रम, दासमात सोरेन, चामो हेंब्रम, प्रशांत प्रधान, सुराई हेंब्रम, आंगारपाडा मुखिया प्रतिनिधि तोड़ो किस्कू और ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raids-in-birsanagar-govindpur-and-mgm/">जमशेदपुर

: बिरसानगर, गोविंदपुर व एमजीएम में आबकारी विभाग की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही