Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : सांसद व विधायक ने कड़िया नाला पर किया पुल का शिलान्यास

Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी पंचायत के भुरसान गांव में कड़िया नाला पर पांच करोड़ 80 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा. सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर कुमार मोहंती ने रविवार को पुल का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत किया जायेगा. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि इस पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है. ग्रामीणों को ओड़िशा जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी. विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जहां आवश्यक है हर गांव में पुल बनवायेंगे. आनेवाले समय में एक भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां पुल नहीं होगा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-manman-singh-and-sarwar-alam-became-district-vice-president-of-intuc/">चांडिल

: मनमन सिंह और सरवर आलम बने इंटक के जिला उपाध्यक्ष

पेयजल आपूर्ति योजना का भी किया जाएगा शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SHILANYASH-2-300x163.jpg"

alt="" width="300" height="163" /> साथ उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा में दो सौ करोड़, चाकुलिया में एक सौ 70 करोड़ और गुड़ाबांदा प्रखंड में 78 करोड़ की लागत से वृहद पेयजल आपूर्ति योजना की स्वीकृति मिल चुकी है. जल्द ही इस योजना का शिलान्यास किया जायेगा. मौके पर बनमाकड़ी पंचायत के मुखिया मनमथो देहुरी, अंगारपाड़ा के मुखिया तोड़ो किस्कू, बालिजूड़ी मुखिया कारिया हेंब्रम, बहरागोड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि बबरु वाहन घोष, बीस सूत्री सदस्य साकिला हेंब्रम, भाजपा जिलामंत्री गौर चंद्र पात्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, पुलक गांतात, मनोज बांसुरी, द्विजेन प्रधान, दिनेश साव, अखिलेश साव, गौरांग घोष, गौरव पुष्टि, चंदन सीट, सुभाष कालिंदी, बुकाई सोरेन, धीरेंद्र नाथ बेरा, पूर्व जिप सदस्य बेलोवती मुर्मू, राजु बांसुरी, बिल्टू प्रधान, विनय घोष समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-camp-organized-for-physical-verification-of-pensioners-in-pokuwabeda-village/">चक्रधरपुर

: पोकुवाबेड़ा गांव में पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन के लिए शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही