Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : सांसद ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग

 
Gudabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड की गुड़ाबांदा पंचायत अंतर्गत हटियापाटा गांव निवासी स्वर्गीय लछु मुंडा के परिजनों को सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की. लछु मुंडा का आकस्मिक निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था. भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ गांतात दिवगंत लछु मुंडा के घर पहुंचे और सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा दी गई आर्थिक सहयोग राशि को लछु मुंडा के पोता बबलु मुंडा को प्रदान किया. भविष्य में भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. मौके पर मंडल मंत्री द्विजेन प्रधान, सुधांशु सीट, गौतम मुंडा, संजय मुंडा, सुशांत मुंडा, शशधर मुंडा, नंदलाल मुंडा, मिठू कर्मकार, मकरा मुंडा, तारक नाथ मुंडा आदि ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-organized-in-civil-court-on-effective-implementation-of-pocso-act/">जमशेदपुर

: पोक्सो एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर सिविल कोर्ट में कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही