Search

गुड़ाबांदा : तीन माह से घर नहीं लौटा डोंगादोह का नेगड़ा सबर

Gurabanda (Sanat Kumar Pani): विगत 25 फरवरी को बनमाकड़ी अस्पताल में प्रशासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर से लौटने के क्रम में डोंगादोह के नेगड़ा सबर समेत तीन सबर ट्रैक्टर के दुर्घटना ग्रस्त होने से घायल हो गए थे. प्रशासन द्वारा उन तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ इलाज के लिए ले जाया गया था. स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर रेफर किया था. एमजीएम पंहुचने के बाद एंबुलेंस से उतर कर नेगड़ा सबर वहां से कहीं चला गया. तीन महीने गुजर जाने के बाद भी अभी तक नेगड़ा सबर घर नहीं पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-villagers-demanded-a-high-level-investigation-of-the-incomplete-water-tower-from-the-deputy-commissioner/">किरीबुरू

: ग्रामीणों ने उपायुक्त से की अधूरे जलमीनार की उच्च स्तरीय जांच की मांग

ट्रैक्टर दुर्घटना में हुआ था घायलhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230529-WA0001.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नेगड़ा सबर के भाई कुनू सबर ने बताया कि बनमाकड़ी अस्पताल से ट्रैक्टर से लौटने के क्रम में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह घायल हो गया था. इलाज़ के लिए प्रशासन द्वारा अस्पताल ले जाया गया था. तीन माह बीत जाने के बावजूद नेगड़ा सबर अभी तक घर नही पहुंचा है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं. इस संबंध में बीडीओ स्मिता नगेशिया ने बताया कि नेगड़ा सबर को इलाज के लिए भेजा गया था. बिना जानकारी दिए कही चला गया है. डीसी को इसकी जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम उसके तलाश में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp