Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रिणन कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में होली शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किए गए आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई. बताया गया कि सभी समुदाय की भावनाओं का ध्यान रखे. किसी को जोर जबरदस्ती से रंग नहीं लगाया जाए. साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों पर त्वरित कार्रवाई करने की बात बताई गई. मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, बीडीओ स्मिता नगेशिया, ग्रामीण लक्ष्मण मुंडा, रविंद्र नाथ महतो, अब्दुल अराफात, पुष्पा महतो, चंपाई मुर्मू, सुमित्रा बास्के आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-team-won-by-defeating-workers-college-in-volleyball-match/">जमशेदपुर
: वॉलीबॉल मैच में वर्कर्स कॉलेज को पराजित कर को-ऑपरेटिव कॉलेज की टीम विजेता [wpse_comments_template]
गुड़ाबांदा : होली को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Leave a Comment