Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : रोड सेफ्टी बैरियर की चोरी करते दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ा

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के डोंगादह के पास रोड सेफ्टी के लिए लगाए गये डब्ल्यू शेप मेटल बीम क्रैश बैरियर को चुराने आये दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने दबोच लिया. घटना गुरुवार आधी रात की है. सूत्रों के मुताबिक दो आरोपी और दो बाइक ग्रामीणों ने जब्त कर गुड़ाबांदा पुलिस को सौंप दिया है. बाकी आरोपी पिकअप वैन में बैठकर भागने में सफल रहे. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गुरुवार आधी रात को गुड़ाबांदा-पिताजुड़ी मुख्य सड़क पर कुछ लोगों को मैटल क्रैश बैरियर को काटते हुए ग्रामीणों ने देखा. इसके बाद सभी ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपियों को दबोच लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. ग्रामीणों ने आरोपियों को बाइक समेत पुलिस को सौंप दिया है. हालांकि पुलिस द्वारा अबतक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-minister-unveiled-the-statue-of-phulo-jhano-the-immortal-heroine-of-santhal-hul/">चांडिल

: मंत्री ने किया संथाल हूल की अमर नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही