Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : बारातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 10 जख्मी

Gurabanda (Sanat Kr Pani) : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के जयघंटोपुर के पास सड़क पर शनिवार की दोपहर बारातियों से भरी एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 से अधिक लोग घायल हो गए. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धालभूमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. घायलों में कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बारूनमुठी में ओडिशा से आए बराती पिकअप वैन पर सवार होकर ओडिशा लौट रहे थे.  इसी दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी के मुताबिक वैन में 20 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से दस लोग घायल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-four-accused-including-a-minor-to-jail-in-sagar-murder-case/">जमशेदपुर

: सागर हत्याकांड में नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही