Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : बालीजुड़ी में झामुमो पंचायत कमेटी का पुनर्गठन

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड की पांडरापाथर मैदान में झामुमो बालीजुड़ी पंचायत कमेटी का पुनर्गठन विधायक समीर कुमार मोहंती की उपस्थिति में बुकाई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को किया गया. मेघराय हेंब्रम को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष प्रशांत प्रधान, उपाध्यक्ष युगल मांडी, सचिव जासाई मुर्मू, सह सचिव श्यामल नायक, दुर्जन हांसदा, कमल नायक, कोषाध्यक्ष लाल मोहन मांडी, संगठन सचिव सुकदा हेंब्रम का चयन किया गया. नये कमेटी का स्वागत विधायक ने माला पहनाकर किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-geeta-koda-and-former-cm-paid-tribute-to-putkar-hembram/">चाईबासा

: सांसद गीता कोड़ा व पूर्व सीएम ने पुत्कर हेम्ब्रम को दी श्रद्धांजलि

हेमंत सरकार के किए गए कार्यों को लोगों को बताएं

इस मौके पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने हेमंत सोरेन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ साथ अब तक किए कार्यों को बताने को कहा. मौके पर झामुमो बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया कारिया हेंब्रम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम पद टुडू, बीस सूत्री सदस्य शकिला हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद बेलबोती मुर्मू, बीस सूत्री सदस्य डोमन चंद्र मांडी, लाल मांडी, दशमत सोरेन, साहेबराम सोरेन, हरिराम सोरेन, अमर हंसदा, बिनोद बागाल, पद्मलोचन बेरा, टुटुन नायक, हारीराम सोरेन, देवाशीष कालिंदी, बंकिम सोरेन, काली पद साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही