Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुड़ाबांदा : प्रमुख व उप प्रमुख ने नए थाना प्रभारी का किया स्वागत

Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा प्रखंड के प्रमुख शुभोजित मुंडा और उप प्रमुख रतन लाल राउत रविवार को थाना प्रभारी परवेज आलम से मिले. नव पदस्थापित थाना प्रभारी परवेज आलम और निवर्तमान थाना प्रभारी प्रिणन कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रमुख शुभोजित मुंडा ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की जानकारी साझा की और सामाजिक संरचना और परंपरागत आयोजनों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में आदिवासी और अन्य समाज के लोग परस्पर मेल मिलाप के साथ रहते हैं. वर्तमान में यह क्षेत्र नक्सलवाद से भी मुक्त हो गया है. प्रमुख ने थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाकर रखने की बात कही. इस मौके पर उप प्रमुख रतन लाल राउत और भाजपा नेता सुमंत श्यामल उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nazir-anwar-got-98-13-percentile-in-jee-main-family-expressed-happiness/">चाईबासा

: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही