Search

 
 
 

गुड़ाबांदा : पन्ना रत्न के अवैध कारोबार के आरोप में बारुनमुठी पहाड़ी से तीन गिरफ्तार

 
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार बारुनमुठी पहाड़ी पर छापेमारी की. इस दौरान पन्ना रत्न के अवैध कारोबार करते तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों के पास 94 ग्राम पन्ना पत्थर जब्त किया गया. इस संबंध में गुड़ाबांदा थाना में कांड संख्या 31/23, दिनांक 24.08.23, धारा 379, 411, 414,34 आइपीसी व 33 भारतीय वन अधिनियम 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दीप रतन सोरेन ग्राम बारुनमुठी, लालमोहन बारुनमुठी और बाबूलाल पूर्ति उर्फ टोपी ग्राम कुड़ीयान को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-demonstration-of-laborers-at-excel-india-gate-against-giving-work-to-outsiders/">मुसाबनी

: बाहरी को काम देने के विरोध में मजदूरों का एक्सेल इंडिया गेट पर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही